23 Apr 2024, 15:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरव गांगुली को कल मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, दो-तीन हफ्तों में होगी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 2:22PM | Updated Date: Jan 5 2021 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कल अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर रूपाली बसु ने आज दोपहर 12 बजे के आसपास मीडिया में इसकी जानकारी दी।
 
वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉक्टर रूपाली की माने तो 48 वर्षीय सौरव गांगुली दो-तीन हफ्तों में उपचार के अगले पड़ाव के लिए तैयार हो जाएंगे। शायद उस वक्त उनकी एक और एंजियोप्लास्टी होगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और कल अस्तपाल से छुट्टी मिल जाएगी, हालांकि घर में भी गांगुली मेडिकल देख-रेख में होंगे, जहां रोजाना जांच होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »