28 Mar 2024, 15:58:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नए साल पर इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने की गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2021 12:57PM | Updated Date: Jan 2 2021 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्‍लैंड के दिग्‍गज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने सगाई करके साल 2021 का स्‍वागत किया। स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने मॉडल, सिंगर मोली किंग के साथ 1 जनवरी को सगाई की। इस कपल ने एक जैसी तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके सगाई की घोषणा की। 
 
बता दें कि मोली किंग मॉडल हैं और बॉर्ड की दोस्ती साल 2018 में हुई थी। एक समय ऐसा भी आय़ा था जब दोनों कपल अलग हो गए थे। लेकिन फरवरी 2020 में दोनों की दोस्ती फिर से हुई और आखिर में 1 जनवरी 2021 को कपल ने सगाई कर ली। ब्रॉर्ड ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जिसमें अपनी गर्लफ्रेंड मोली को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
तस्वीर शेयर कर ब्रॉर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा, '2021 की शुरुआत करने का सबसे सही तरीका। बॉर्ड की इस तस्वीर पर गर्लफ्रेंड ने भी कमेंट किए और लिखा, 'हजार बार हां, मैं अभी भी विश्‍वास नहीं कर पा रही हूं। नए साल की सबसे जादुई शुरुआत, स्‍टुअर्टअब आपके साथ आगे के साल बिताने का इंतजार नहीं कर सकती।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »