24 Apr 2024, 06:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ की फॉर्म को लेकर पैट कमिंस ने बताया ये बड़ा कारण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2020 1:26PM | Updated Date: Dec 30 2020 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के खिलाफ अपने ही मैदान और परिस्थितियों में हो रही टेस्ट सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी लगातार संघर्ष कर रही है। सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही। जहां टीम मैनेजमेंट के लिए ये एक चिंता का कारण है, तो वहीं टीम के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का न चल पाना सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। स्मिथ इस सीरीज के दोनों ही मैचों में नाकाम रहे। हालांकि, टीम के उपकप्तान पैट कमिंस का मानना है कि वह स्मिथ जल्द ही इसका समाधान खोज लेंगे।
 
भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच की दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरी तरह नाकाम रही थी। पहली पारी में वह सिर्फ 195 और दूसरी पारी में 200 रन बना सकी थी। टीम की इस हालत का बड़ा कारण स्टीव स्मिथ का न चल पाना था। स्मिथ पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में 8 रन पर आउट हुए थे स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन को भी सफलता नहीं मिल पाई है।
 
हालांकि, लाबुशेन ने क्रीज पर टिककर शुरुआत की, लेकिन उन्हें बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। स्मिथ इस सीरीज कती 4 पारियों में सिर्फ 10 रन बना सके हैं। इस दौरान दो बार वह अश्विन के शिकार बने। इसमें से एक बार तो वह खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि मार्नस ने दोनों मैचों की पहली पारी में बेहतर बैटिंग की। एडिलेड की पहली पारी में उन्होंने 47 रन बनाए थे, जबकि मेलबर्न की दूसरी पारी में 48 रन बनाए। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा पाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »