25 Apr 2024, 22:06:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट की अपील के बावजूद शिवम दुबे ने जलाए पटाखे, सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2020 1:59PM | Updated Date: Nov 16 2020 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दिवाली के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी और लोगों से पटाखे ना जलाने की अपील की थी। कई अन्य क्रिकेटरों ने भी कोहली की इस अपील का समर्थन किया था। लेकिन, टीम इंडिया के ऑल-राउंडर शिवम दुबे ने कप्तान की बात को अनसुना करते हुए दिवाली पर पटाखे जलाए और सोशल मीडिया पर इसकी फोटो को भी शेयर किया, जिसके बाद शिवम लोगों के ट्विटर पर उनको जमकर ट्रोल किया।

शिवम दुबे ने अपने ट्विटर पर खुद की फोटो को शेयर करते हुए लोगों को दिवाली की बधाई दी, लेकिन इन सभी तस्वीरों में वो पटाखे जलाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के बाद शिवम दुबे सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए और कई यूजर ने उनके इस दिवाली सेलिब्रेशन को कोहली की उस वीडियो से जोड़ने की कोशिश की। शिवम दुबे और विराट कोहली को लेकर कई तरह के मीम भी शेयर हुए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »