28 Mar 2024, 18:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट, सहवाग समेत कई क्रिकेटरों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2020 7:12PM | Updated Date: Nov 14 2020 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग समेत कई क्रिकेटरों ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। विराट ने कहा,‘‘मेरी ओर आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं। इस दिवाली पर आपको शांति, संपन्नता और खुशियां मिलें।’’ उन्होंने लोगों से इस बार पटाखे न जलाने की अपील करते हुए कहा,  ‘‘इस बार आप लोग पटाखे न जलाएं और पर्यावरण की रक्षा करें।
 
इसके अलावा अपने प्रियजनों के साथ साधारण दीया जलाएं और मिठाइयों के साथ यह त्योहार मनाएं।’’ भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग  ने भगवान गणेश की तस्वीर ट्वीट करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सहवाग ने ट्वीट कर कहा,  ‘‘आपका जीवन हमेशा ही प्यार और खुशियों से जगमगाए। आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।’’ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी दिवाली की बधाई देते हुए ट्वीट किया,  ‘‘उम्मीद है दिवाली का यह त्योहार इस वर्ष आप सभी के घर में नई खुशियां लाएं। आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ 
 
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं, दीपावली की सुंदरता आपके लिए खुशियां लाए! आपकी अच्छी सेहत और संपन्नता की कामना करता हूं।’’ उन्होंने ‘बाल दिवस’ को भी याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ हमें बाल दिवस को नहीं भूलना चाहिए। जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के मौके पर हर बच्चे को मेरी ओर से  शुभकामनाएं।’’ भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अंिजक्य रहाणे ने भी ट्वीट कर सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »