25 Apr 2024, 04:08:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेसबुक पर चर्चा में रोहित से आगे रहे विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2020 12:23AM | Updated Date: Nov 14 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली हालिया संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के दौरान फेसबुक पर सबसे अधिक चर्चा बटोरने वाले खिलाड़ी बने रहे। विराट की टीम बेंगलुरु आईपीएल के प्लेऑफ के एलीमिनेटर में टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी लेकिन उनके नाम की चर्चा सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर सबसे अधिक की गई। कोरोना महामारी के मद्देनजर आईपीएल का 13वां संस्करण सयुंक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला गया। इस दौरान फेसबुक पर मुंबई इंडियंस टीम की चर्चा सबसे अधिक हुई। मुंबई ने पांचवीं बार विजेता होने का गौरव हासिल किया। फेसबुक ने एक आंकड़ा जारी कर बताया कि उसके मंच पर आईपीएल से जुड़ी एक करोड़ से अधिक पोस्ट की गई। आईपीएल के बारे में चर्चा करने वाले करीब 74 प्रतिशत लोगों की उम्र 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के बीच की रही।     
 
आईपीएल की आठ टीमों में फेसबुक पर मुंबई की चर्चा सबसे अधिक हुई। उसके बाद विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्‍स का स्थान रहा। उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स चौथे और शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स पांचवें स्थान पर रही। फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चित खिलाड़ियों में विराट का नाम सबसे ऊपर रहा। चेन्नई के कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी की टीम और खुद उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन चर्चित खिलाड़ियों में धोनी दूसरे नंबर पर रहे। पांचवीं बार विजेता बने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे, मुंबई के आलराउंडर हार्दिक पांड्या चौथे और किंग्‍स इलेवन पंजाब के क्रिस जेल पांचवें नंबर पर रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »