24 Apr 2024, 10:41:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लैंगर ने विराट के पितृत्व अवकाश लेने के प्रति जताया सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 7:23PM | Updated Date: Nov 13 2020 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के पितृत्व अवकाश पर जाने के प्रति सम्मान जताया है। लैंगर ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘‘मेरी निगाह में विराट निस्संदेह दुनिया के सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। न केवल उनकी बल्लेबाजी बल्कि खेल के प्रति उनकी ऊर्जा और जुनून भी काबिले तारीफ है। विराट के पितृत्व अवकाश के निर्णय को लेकर उनके प्रति मेरे मन में सम्मान और बढ़ गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘विराट भी हम सभी की तरह एक इंसान है। केन रिचर्डसन के साथ भी ऐसा ही है।
 
उन्होंने भी आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया ताकि वह अपने बेटे के जन्म के समय परिवार के साथ मौजूद रहें। इसलिए मैं अपने सभी खिलाड़ियों को सलाह दूंगा कि अपने बच्चे के जन्म के समय हमेशा मौजूद रहो। यह एक बहुत अच्छा अनुभव होगा। विराट भी एक इंसान हैं, और मैं उनके इस फैसले का सम्मान करता हूं। गौरतलब है कि विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अगले वर्ष की शुरुआत में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। विराट ने इसके लिए पितृत्व अवकाश मांगा था  और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »