24 Apr 2024, 23:49:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जसप्रीत बुमराह, रबादा के सिर सजी पर्पल कैप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2020 1:25PM | Updated Date: Nov 11 2020 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल का खिताब तो नहीं जीत पायी लेकिन उसके तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने एक सत्र में सर्वाधिक विकेटों के लिए पर्पल कैप जीत ली। दिल्ली को मंगलवार को फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पर्पल कैप के लिए रबादा और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला था। फाइनल से पहले रबादा के 29 विकेट और बुमराह के 27 विकेट थे। बुमराह दिल्ली की पारी में चार ओवर में 28 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। दिल्ली की पारी समाप्त होते ही रबादा का पर्पल कैप जीतना तय हो गया था। रबादा ने मुंबई की पारी में 32 रन पर एक विकेट लिया और अपने विकेटों की संख्या 30 पहुंचा दी। रबादा ने पर्पल कैप तो जीत ली लेकिन वह चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्वेन ब्रावो का एक सत्र में 32 विकेट लेने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »