19 Apr 2024, 18:26:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली के साथ मुकाबले के लिए उत्साहित हूं: वार्नर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2020 12:20AM | Updated Date: Nov 8 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल के एलिमिनेटर में छह विकेट से हराकर क्वालीफायर दो में जगह बनाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि वह अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबले के लिए उत्साहित हैं। हैदराबाद ने शुक्रवार को पहले गेंदबाजी करते हुये बेंगलुरु को 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन के स्कोर पर रोक दिया और फिर 19.4 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बनाकर उसे हरा दिया।
 
हैदराबाद का अब आठ नवम्बर को अबु धाबी में ही होने वाले दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबला होगा और इस मुकाबले की विजेता टीम 10 नवम्बर को फाइनल में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। वार्नर ने कहा, ‘‘जैसा कि हम जानते थे कि हमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए शीर्ष तीन टीमों को हराना होगा। हम इसके लिए तैयार थे। उन्होंने (नटराजन और राशिद) ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हमें सैंडी और होल्डर से पहले के पांच ओवरों की गेंदबाजी कराना सही लगता है।
 
इसके बाद हम बीच के ओवरों में राशिद और नटराजन से गेंदबजी कराते हैं। राशिद पर अच्छे प्रदर्शन का बहुत दबाव है। नटराजन को बधाई।’’  उन्होंने कहा, ‘‘केन विलियम्सन हमारे मजबूत खिलाड़ी हैं। वह दबाव में अच्छा खेलते हैं। मेरे पास इन दोनों (राशिद और केन विलियम्सन) की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं। गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। हमें अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। हम उनके (दिल्ली कैपिटल्स) विश्व स्तरीय गेंदबाजी के बारे में बातें कर रहे हैं। मैं दिल्ली के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित हूं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »