20 Apr 2024, 02:10:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एमएस धोनी ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2020 12:07AM | Updated Date: Oct 20 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूएई में जारी इंडियन प्रीमियर लीग में बेशक तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अच्छा न रहा हो लेकिन आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सबकी नजरें टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी। इसके पीछे की वजह बेहद खास है क्योंकि आज धोनी आईपीएल इतिहास का अपना 200वां मैच खेल रहे हैं। इस खास कारनामे को अपने नाम करने वाले धोनी दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

धोनी 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में जुड़े थे और उसके बाद हर सीजन(2016 और 2017 छोड़कर) में उन्होंने टीम की कप्तानी की है। 2016 और 2017 में चेन्नई टीम के आईपीएल खेलने पर बैन लग गया था। इन दो सालों में धोनी राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की तरफ से खेले थे। इस दौरान उन्होंने कुल 30 मुकाबले खेले। 2016 में उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली लेकिन अगले साल टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को कप्तानी का जिम्मा दे दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »