29 Mar 2024, 12:10:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली ने अमित मिश्रा के स्थान पर प्रवीण दुबे के साथ किया करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 4:09PM | Updated Date: Oct 19 2020 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स ने चोट के कारण आईपीएल-13 से बाहर हुए लेग स्पिनर अमित मिश्रा के स्थान पर प्रवीण दुबे के साथ करार किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। कर्नाटक के रहने वाले दुबे ने अपने राज्य के लिए 14 घरेलू टी-20 मैच खेले हैं और 6.87 के औसत से 16 विकेट लिए हैं। अमित तीन अक्टूबर को शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में अपनी उंगली चोटिल कर बैठे थे। इसके कारण वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनकी सर्जरी हुई है और इस समय वे रिकवरी कर रहे हैं।
 
आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले अमित ने इस सीजन सिर्फ तीन मैच खेले थे और तीन विकेट अपने नाम किए। अमित ने कहा था - मुझे नहीं पता था कि यह चोट इतनी गंभीर हो जाएगी। मुझे लगा था कि यह एक या दो मैच के लिए होगी। मैं खेलते हुए, गेंद को कैच करते हुए चोटिल हुआ, अपना 100 फीसदी देते हुए, यह संतोषजनक है। यह फिटनेस से संबंधित चोट नहीं है इसलिए मैं ठीक हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »