25 Apr 2024, 19:07:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : आज मैदान पर कदम रखते हैं इतिहास रच देंगे धोनी, बनेंगे पहले ऐसे खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:54PM | Updated Date: Oct 19 2020 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। IPL 2020 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए दोनों टीमों के लिए जरूरी है कि वो इस मैच में जीत दर्ज करें। ऐसे में करो या मरो के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की कोशिश होगी कि वो अपनी टीम को जीत दिलाएं। वहीं इस मैच में धोनी आईपीएल का एक ओनखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। 
 
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही धोनी मैदान पर कदम रखेंगे वो आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। आईपीएल में कोई भी खिलाड़ी अभी तक इस लीग में अपना 200वां मैच नहीं खेला है। ऐसे में धोनी यह कारनामा करने वाल पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
 
इस सूची में दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने आईपीएल में 197 मुकाबले खेले हैं वहीं 193 मुकाबलों के साथ सुरेश रैना इस सूची में तीसरे पायदान पर है। रैना इस साल निजी कारणों के चलते आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं, नहीं को वो धोनी से पहले इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुके होते। बता दें, धोनी ने आईपीएल में 199 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 41.52 की औसत से 4568 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 अर्धशतक भी आए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »