24 Apr 2024, 15:18:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 1:20PM | Updated Date: Oct 18 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आइपीएल 2020 के 34 वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 180 रनों का टारगेट दिया। दिल्ली की टीम ने इस टारगेट को एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मैच में शिखर धवन ने शतक जमाया। उन्होंने 58 गेंदों पर 101 रनों की पारी। यह उनका आइपीएल में पहला शतक है। धवन ने इस पारी में 14 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही आइपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना। आइपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब सीजन में पहले तीन शतक भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं।
 
सीजन का पहला शतक पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने लगाया था। उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ शतक लगाई थी। उन्होंने इस मैच में 132 रनों की पारी खेली थी। राहुल इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज हैं। उन्होंने आठ मैच में 74. 66 की औसत से 448 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है।
 
सीजन का दूसरा शतक केएल राहुल के साथी मंयक अग्रवाल ने लगाया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शतक जड़ा था। इस मैच में उन्होंने 106 रनों की पारी खेली। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर हैं। उन्होंने अब तक 47.75 की औसत से 382 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है।
 
आइपीएल के 13वें सत्र में तीसरा शतक शिखर धवन ने शनिवार को चेन्नई के खिलाफ लगाया। वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 9 मैच में 51.28 की औसत से 359 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »