28 Mar 2024, 22:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मानसी जोशी कोरोना से संक्रमित, टी-20 चैलेंज से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2020 12:35AM | Updated Date: Oct 17 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज मानसी जोशी कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं जिस कारण उन्हें नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले महिला टी-20 चैलेंज से बाहर होना पड़ा है। तीन टीमों के बीच होने वाले महिला टी-20 का आयोजन आईपीएल 13 के प्लेऑफ के दौरान चार से नौ नवंबर तक यूएई में होना है। ऐसा समझा जाता है कि जोशी की जगह मेघना सिंह को वेलोसिटी टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है। 

27 वर्षीय जोशी लक्ष्णरहित है और उनकी हालत स्थिर है। टी-20 चैलेंज के लिए मुंबई रवाना होने से पहले खिलाड़यिों को कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य है और इसी दौरान देहरादून में मानसी का टेस्ट किया गया जिसमें उनका नतीजा पॉजिटिव पाया गया। मानसी को एहतियातन दो सप्ताह के लिए अलग-थलग रखा गया है। भारतीय खिलाड़ी मुंबई में फिलहाल नौ दिन के लिए क्वारेंटीन में है और ये खिलाड़ी 21 अक्टूबर को यूएई रवाना होंगी। महिला टी-20 चैलेंज के मुकाबले शारजाह में आयोजित कराए जा सकते हैं। भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सुपरनोवास, महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ट्रेलब्लेजर्स और महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज वेलोसिटी की कप्तान हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »