20 Apr 2024, 12:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बाद बोले विराट - पंजाब हमसे अच्छा खेली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 1:09PM | Updated Date: Oct 16 2020 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शारजाह। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल-13 में गुरुवार को मिली दूसरी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि लोकेश राहुल की कप्तानी वाली टीम उनकी टीम से बेहतर खेली। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 171 रन बनाए। पंजाब ने आखिरी गेंद पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी में मैच रोमांचक बन गया था और सुपर ओवर में जाता दिख रहा था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैच के बाद कोहली ने कहा, "यह काफी हैरानी भरा था। हमें लगा था कि मैच 18वें ओवर में खत्म हो जाएगा। आखिरी के ओवरों में कुछ दबाव आपको असमंज में डाल सकते हैं। इस खेल में कुछ भी हो सकता है।
 
पंजाब ने अच्छा खेला। हम आज मैच में नहीं थे। इस मैच में बेंगलोर ने अपने स्टार बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स को काफी नीचे भेजा और उनसे पहले वॉशिंगटन सुंदर तथा शिवम दुबे को उतारा। डिविलियर्स को नीचे भेजने पर कोहली ने कहा, "हमने बात की थी। बाहर से यह संदेश आया था कि बाएं-दाएं हाथ के संयोजन को बनाए रखा जाए क्योंकि उनके पास दो लेग स्पिनर थे। कई बार आपके फैसले काम नहीं आते लेकिन यह होता है। हमने जो फैसला लिया उससे हम खुश हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »