29 Mar 2024, 14:12:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के दौरे से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में उठापटक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2020 5:14PM | Updated Date: Oct 12 2020 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम की मेजबानी करने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में बदलाव के बयार बहते दिख रहे हैं। टीम इंडिया के दौरे से पहले ही वहां के एक CEO ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोशिएसन के CEO एलिस्टर निकोल्सन ने अपना पद छोड़ दिया है। वो इस पद पर 2014 से बने हुए थे। अब उनकी जगह पॉल मार्श ACA के नए CEO होंगे। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोशिएसन के CEO के तौर पर अपने 6 साल के कार्यकाल के दौरान निकोल्सन ने क्रिकेट खिलाड़ियों से जुड़े तमाम मुद्दे डील किए, जिनमें पॉल ह्यूज की मौत का मामला भी शामिल रहा। अपना पद छोड़ने के बाद निकोल्सन ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान मैंने जो उपलब्धियां हासिल की उस पर मुझे गर्व है।
 
निकोल्सन के हटने पर ACA के बोर्ड मेंबर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस और महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों की ओर से उनके कार्यकाल के लेकर प्रतिक्रिया दी। पैट कमिंस ने कहा कि सभी प्लेयर्स का उन पर भरोसा था। वो अंदर से काफी सख्त थे लेकिन बैलेंस बनाकर आगे बढ़ने का हुनर भी उनके पास था। उनके बनाए सिद्धांत हम खिलाड़ियों के लिए बेहत मायने रखते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »