20 Apr 2024, 04:16:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : दिल्‍ली को बड़ा झटका - एक हफ्ते तक टीम से बाहर हुए रिषभ पंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2020 11:57AM | Updated Date: Oct 12 2020 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबू धाबी। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में कम से कम एक सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे। इस बात की पुष्टि खुद DC के कप्तान श्रेयस अय्यर ने की। पंत ने पिछले शुक्रवार को खुद को घायल कर लिया था। जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिल्ल की टीम शारजाह में 46 रन से जीती थी। उस मैच के बाद पंत को हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हो रही थी। ऐसे में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।
 
रविवार के मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रिषभ पंत की जगह एलेक्स कैरी को टीम में शामिल किया। हालांकि ये मैच दिल्ली के हाथ से निकल गया और मुंबई इंडियंस की टीम पांच विकेट से विजयी रही। इस हार की एक वजह पंत का टीम में न होना था। बाएं हाथ का यह युवा बल्लेबाज इस सीजन काफी अच्छी फाॅर्म में है। अगर एक हफ्ते तक पंत टीम में शामिल नहीं होते हैं तो DC के लिए यह चिंता की बात हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »