29 Mar 2024, 19:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MS धोनी की बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी देने वाला पकड़ाया, नाबालिग होने के कारण...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2020 12:02AM | Updated Date: Oct 12 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुज। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जाने माने क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी की पांच वर्षीय पुत्री जीवा के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक किशोर को गुजरात के कच्छ जलिे में पुलिस ने बाल अपराध कानून के प्रावधान के अनुरूप पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि करीब 17 साल का यह किशोर कच्छ जलिे के मुंद्रा तालुका के नाना कपाया गांव का रहने वाला है।

वह कक्षा 12 का छात्र है। ज्ञातव्य है कि गत बुधवार को आइपीएल में धोनी के लचर प्रदर्शन और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों पराजय के बाद इंस्टाग्राम पर इस किशोर ने जीवा से दुष्कर्म की धमकी देते हुए बेहद अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद धोनी के गृहनगर रांची के रातु रोड थाने में इस सम्बंध में एक मामला दर्ज किया गया था।

धोनी तो आइपीएल के लिये फलिहाल यूएई में हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी और पुत्री जीवा राँची में हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग होने के कारण पकड़े गए किशोर के ख़लिाफ बाल अपराध कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »