29 Mar 2024, 07:54:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा की इस बीमारी के कारण परेशान है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम, बीवी के...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 12:14AM | Updated Date: Oct 10 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में अपना 5 हजार से ज्यादा रन पूरे कर चुके हैं। सीरीज में वे और उनकी पूरी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन उनकी टीम और वाइफ रितिका रोहित की भूलने की बीमारी से बहुत परेशान हैं। जी हां कई बार टीम के अन्य सदस्य और खुद रितिका ने इस बात का खुलासा किया हैं कि रोहित अपने कीमती सामानों को भूलने के आदि हैं। वैसे रोहित की इस भूलने की आदत से टीम मेंबर परेशान रहते हैं। लेकिन उनकी इसी आदत ने उन्हें उनकी लाइफ पार्टनर रितिका के नजदीक पहुंचाया था। 

रितिका रोहित की मैनेजर रह चुकी हैं। ऐसे में रोहित की इस आदत के चलते कई बार वह उन्हें उनकी चीजें याद दिलवाती थी। रोहित से शादी के बाद रितिका उनकी इस आदत से परेशान भी हुई। वो जब भी रोहित को कुछ लाने के लिए कहती, वो हमेशा भूल जाते हैं। लेकिन बेटी के लिए वो कुछ भी लाना कभी नहीं भूलते हैं। भूलने की बीमारी के साथ ही रोहित शर्मा को अपने नाखून चबाने की भी आदत हैं। इस पर रोहित कहते हैं कि ‘यह मेरी बचपन से आदत है। हालांकि मैंने इस पर काफी हद तक काबू पाया है, लेकिन अब कोशिश करूंगा कि इसे पूरी तरह छोड़ दूं।’ शर्मा जी की इन्हीं आदतों के चलते कई बार ड्रेसिंग रूम में अन्य क्रिकेटर उनके बहुत मजे लेते हैं। रोहित भी अपने ऊपर बन रहे मीम्स पर बहुत एंजॉय करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »