20 Apr 2024, 20:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेरे लिए यह सपना साकार होने जैसा :राहुल त्रिपाठी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2020 12:53AM | Updated Date: Oct 9 2020 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल मुकाबले में कोलकाता की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मैन ऑफ द मैच राहुल त्रिपाठी ने कहा कि यह उनके लिए सपना साकार होने की तरह है। सलामी बल्लेबाज त्रिपाठी ने कहा, ‘‘यह लम्हा मेरे लिए सपना साकार होने की तरह है। मैं दोनों भूमिकाओं के लिए तैयार था। जब भी आपको मौका मिले तो आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए।’’
 
राहुल त्रिपाठी की 81 रन की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता ने चेन्नई को आईपीएल मुकाबले में बुधवार को 10 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। 29 वर्षीय राहुल ने 51 गेंदों पर 81 रन की बेहतरीन पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने अकेले अपने दम पर कोलकाता की पारी को संभाले रखा।
 
त्रिपाठी ने कहा,‘‘गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी और इसलिए मैंने सोचा कि स्कोर बोर्ड को गतिमान रखना चाहिए। कोलकाता की तरफ से खेलना अद्भुत रहा है। शाहरूख (खान) सर के सामने प्रदर्शन करना लाजवाब रहा। यह एक यात्रा है और मैं इस यात्रा का लुत्फ उठा रहा हूं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »