19 Apr 2024, 05:24:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बाद स्टीव स्मिथ को लगा झटका, लगाया गया जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2020 12:25PM | Updated Date: Oct 7 2020 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन के बड़े अंतर से मात दिया। इस मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ पर जुर्माना लगाया गया। उनकी मैच फीस में से 12 लाख रुपये की कटौती कर दी गई। मंगलवार को मुंबई के खिलाफ हार के बाद राजस्थान के कप्तान को एक और झटका लगा। उनको मैच के दौरान फील्ड सेटिंग में समय बर्बाद करने की वजह से ओवर करने में हुई देरी के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। 
 
आईपीएल द्वारा भेजी गई मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया है, आइपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन से संबंधित आचार संहिता के अंतर्गत उनकी टीम का यह सत्र का पहला उल्लघंन था, स्टीव स्मिथ पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। राजस्थान के कप्तान स्मिथ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया जा चुका है। इन दोनों के उपर भी 12-12 लाख का ही जुर्माना लगाया गया था।
 
मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्य कुमार यादव की नाबाद 79 रन की आतिशी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 193 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों लगाते हुए यह पारी खेली। इसके बाद जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे राजस्थान की पूरी टीम 136 रन पर ही ढेर हो गई। बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »