20 Apr 2024, 10:00:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सड़क हादसे में इस दिग्‍गज खिलाड़ी का हुआ निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2020 1:00PM | Updated Date: Oct 6 2020 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के क्रिकेटर नजीब ताराकई मंगलवार को जिंदगी की जंग हार गए। कार दुघर्टना के बाद नजीब जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। 29 साल के ताराकई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वह कोमा में चले गए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भूतपूर्व मीडिया मैनेजर एम. इब्राहिम मोमंद ने यह खबर दी है।
 
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड नेनजीब ताराकई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, "एसीबी और क्रिकेट प्रेमी देश अफगानिस्तान ने अपने आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज और बहुत ही उम्दा इंसान नजीब ताराकई (29) को खो दिया है और शोकाकुल है, एक दुखद ट्रैफिक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। हम सब स्तब्ध हैं! अल्लाह उस पर अपनी कृपा बरसाएं। 
 
नजीब ने 2014 में एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने देश के लिए 12 T-20 और एक वनडे खेला है। नजीब ने टी20 में ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड के खिलाफ मैच में 90 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद यह खिलाड़ी कभी टीम में वापसी नहीं कर पाया। ताराकई ने 2014 में जिम्बाब्वे ए के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था और इसके बाद से ही यह खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। उन्होंने 24 मैचों में 47.2 की औसत से रन बनाए।
 
पिछले साल अप्रैल में उन्होंने मिस ऐनाक रीजन के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 200 रन बनाए थे। यह उनका सबसे अच्छा व्यक्तिगत स्कोर था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »