20 Apr 2024, 19:06:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रायुडू और ब्रावो चयन के लिए उपलब्ध : स्टीफन फ्लेमिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2020 12:16AM | Updated Date: Oct 2 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। चेन्नई सुपर किंग्‍स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में बल्लेबाज अंबाटी रायुडू और ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो चयन के लिए उपलब्ध हैं। ब्रावो अबतक आईपीएल में तीनों मुकाबले नहीं खेले हैं जबकि रायुडू मुंबई के खिलाफ पहले मुकाबले में खेले थे। लेकिन चोटिल होने के कारण वह दो मैच से बाहर रहे थे। टीम के कोच फ्लेमिंग ने मैच की पूर्वसंध्या पर गुरूवार को बताया कि रायुडू और ब्रावो दोनों इस मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध हैं।
  
चेन्नई ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को अबु धाबी में हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की थी लेकिन उसे पिछले दो मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स से शारजाह और दिल्ली कैपिटल्स से दुबई में हार का सामना करना पड़ा था। टीम के कोच का मानना है कि छह दिनों के आराम का टीम को फायदा मिलेगा और चेन्नई की टीम इस मुकाबले में वापसी करेगी।
 
फ्लेमिंग ने कहा - यह ब्रेक सही समय पर मिला क्योंकि पहले तीन मुकाबले काफी जल्दी हुए हैं और सभी मैच अलग अलग मैदान पर खेले गए थे। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना पड़ता है। मैदान में कई चुनौतियों से पार पाना होगा है और हमें इस ब्रेक का फायदा मिलेगा। हमें कई चीजों के बारे में स्पष्टता मिली कि हमें किन क्षेत्रों में सुधार करना है और हमने वैसे ही अभ्यास किया।
 
फ्लेमिंग ने कहा - यह हमारे लिए अच्छा है कि हम एक ही मैदान की परिस्थितियों का आकलन कर सके जिससे हमें मदद मिलेगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछली मुकाबले से सीख लेकर हम दुबई में खेलने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे कई क्षेत्र हैं जिससे हम खुश नहीं थे और हमने इसके लिए काफी मेहनत की है। तीन बार की चैंपियन टीम अब अपने अगले पांच मैचों में से चार मैच दुबई में खेलेगी और एक मैदान पर लगातार खेलने का उसे फायदा मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »