19 Apr 2024, 06:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी एकदम फिट और खेलने के लिए तैयार : फ्लेमिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2020 12:47AM | Updated Date: Sep 19 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकदम फिट हैं और मैदान पर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। धोनी ने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मुकाबला विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में जुलाई 2019 को खेला था जिसके बाद से धोनी ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है और 15 अगस्त को उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया था। 

धोनी ने पिछले 14 महीने से एक भी मुकाबला नहीं खेला है जिसके वजह से उनके आईपीएल में प्रदर्शन को लेकर कई तरह के सवाल आ रहे थे। चेन्नई के कोच फ्लेमिंग ने हालांकि इन सवालों को दरकिनार करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि धोनी एकदम फिट है और मैदान पर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘धोनी के अभ्यास में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। वह पूरी तरह से ताजा है और मानसिक रूप से बेहद मजबूत हैं। सीनियर और अनुभवी खिलाडियों के लिए ब्रेक कहीं  न कहीं  लाभकारी होता है। एमएस मैदान पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »