29 Mar 2024, 02:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली इस बार आईपीएल खिताब जीतने की प्रबल दावेदार: पीटरसन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2020 12:04AM | Updated Date: Sep 13 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और अब कमेंटेटर बन चुके केविन पीटरसन ने कहा है कि इस बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का खिताब के लिए दावा मजबूत है। पीटरसन आईपीएल के 13वें सत्र के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं और उन्होंने उम्मीद जतायी है कि इस बार टूर्नामेंट का खिताब दिल्ली कैपिटल्स जीतेगी। पीटरसन आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से खेल चुके हैं। 40 वर्ष पीटरसन आईपीएल में प्रसारण कार्य के लिए यूएई पहुंचे हैं।
 
उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई टी-20 सीरीज में कमेंट्री की थी। पीटरसन आईपीएल में डेक्कन चार्जस, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले हैं। पीटरसन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा,‘‘ ब्रिटेन के जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल से दुबई पहुंचा हूं। क्रिकेट की वापसी से काफी खुश हूं और हमेशा की तरह आईपीएल में काम करने के लिए उत्साहित हूं। इस बार कौन जीतेगा। उम्मीद करता हूं दिल्ली जीतेगी।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »