20 Apr 2024, 00:52:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राफेल को लेकर धोनी ने बोल दी इतनी बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2020 3:38PM | Updated Date: Sep 10 2020 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंबाला। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में लड़ाकू विमान राफेल के औपचारिक रूप से शामिल होने के अवसर पर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राफेल, मिराज 2000 का सर्विस रिकॉर्ड तोड़ देगा।
 
धोनी ने ट्वीट किया, "फाइनल इंडक्शन सेरेमनी के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 4.5 जेनेरेशन फाइटर प्लेन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलट मिलेंगे। हमारे पायलटों के हाथ में और आईएएफ के साथ अलग-अलग एयरक्राफ्ट के मिश्रण से हमारी वायु सेना की शक्ति बढ़ेगी।
 
धोनी ने एक और ट्वीट कर कहा - शानदार 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरो) को शुभकामनाएं और हम सभी के लिए यह आशा है कि राफेल फाइटर प्लेन मिराज 2000 के सर्विस रिकॉर्ड को तोड़ देगा, लेकिन सुखोई 30 एमकेआई मेरा पसंदीदा बना हुआ है और साथियों को डॉगफाइट का नया निशाना मिलता है और जब तक सुपर सुखोई में अपग्रेड नहीं होता तब तक बीवीआर इंगेजमेंट तक इंतजार करते हैं।"
 
भारतीय वायु सेना के अंबाला स्थित आधार बेस में गुरुवार को एक इंडक्सन समारोह के दौरान पांच राफेल विमानों को वाटर तोप की सलामी दी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारली ने भी राफेल इंडक्सन समारोह में पारंपरिक 'सर्व धर्म पूजा' देखी।
इनके अलावा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना और रक्षा मंत्रालय के तमाम अफसर भी इस समारोह का हिस्सा बने थे। धोनी 19 सितंबर को क्रिकेट के पिच पर लौटेंगे, जब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के शुरुआती गेम में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »