24 Apr 2024, 09:28:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL 2020: आईपीएल से अब तक हट चुके हैं ये 7 खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2020 12:30AM | Updated Date: Sep 6 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बेशुमार दौलत से भरपूर आईपीएल के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक होने वाले 13वें संस्करण के लिए भारत के सुरेश रैना और हरभजन सहित सात खिलाड़ी निजी कारणों से हट चुके हैं।  भारत के सुरेश रैना और हरभजन सिंह, श्रीलंका के लसित मंिलगा, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स, हैरी गुर्नी और जैसन रॉय तथा ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्डसन निजी कारणों से आईपीएल से हट चुके हैं। कुछ टीमों ने हटने वाले खिलाड़ियों के लिए अभी दूसरे खिलाड़ियों को नहीं चुना है जबकि कुछ ने खिलाड़ी चुन लिए हैं। 
 
चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना दुबई पहुंच गए थे लेकिन निजी कारणों से दुबई से स्वदेश लौट गए जिसे लेकर अच्छा Ÿखासा विवाद भी हुआ। 33 वर्षीय रैना ने बाद में स्पष्ट किया था कि वह अपने परिवार के चलते स्वदेश लौटे हैं। दरअसल रैना ने अपने टीम के एक भारतीय खिलाड़ी सहित 10 सदस्यों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद भारत लौटने का फैसला किया था।  रैना ने पिछले महीने 15 अगस्त को चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही अपने संन्यास की भी घोषणा कर दी थी।
 
रैना 2008 से आईपीएल में चेन्नई टीम के लिए खेले थे और इस दौरान चेन्नई टीम के 2016 तथा 2017 में निलंबित होने पर उन्होंने नई टीम गुजरात लॉयंस की कप्तानी की थी।  आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सुरेश रैना (5368 रन) टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली (5412 रन) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। चेन्नई ने उनके विकल्प के लिए अभी तक किसी दूसरे खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है। 
 
रैना के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल से हट गए। हरभजन अगस्त में चेन्नई टीम के साथ यूएई नहीं गए थे। 40 वर्षीय हरभजन 16 से 20 अगस्त तक चेन्नई में हुए छह दिन के शिविर में भी शामिल नहीं हुए थे। आईपीएल में हरभजन ने 160 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने आईपीएल में 26.45 के औसत से 150 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 138.17 के स्ट्राइक रेट से 829 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
 
चेन्नई ने हरभजन के लिए अभी तक विकल्प की घोषणा नहीं की है। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज मंिलगा भी निजी कारणों से आईपीएल से हट गए हैं। मंिलगा ने टीम से आग्रह किया था कि वह निजी कारणों और श्रीलंका में अपने परिवार के साथ रहने के कारण इस सत्र के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मुंबई इंडियंस ने मंिलगा की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पेटिनसन को अनुबंधित किया है। मंिलगा आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज हैं और वह 2009 से 2019 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले और उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं जो आईपीएल में सर्वाधिक हैं। 
 
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स स्वास्थ्य कारणों से आईपीएल से हट गए थे। दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे को वोक्स की जगह टीम में शामिल किया है। नोर्त्जे दुबई में दिल्ली टीम के साथ जुड़ गए हैं। वोक्स ने आईपीएल में 25 विकेट लिए थे और वह डैथ ओवरों के विशेषज्ञ माने जाते थे।  दिल्ली कैपिटल्स के जैसन रॉय चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं और टीम ने उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को अनुबंधित किया है।
 
27 वर्षीय सैम्स को इस वर्ष के शुरू में बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है।  ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आईपीएल के 13वें सत्र में नहीं खेलने का फैसला किया है जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रिचर्डसन की जगह ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा को अपनी टीम में शामिल किया है। कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज हैरी गुर्नी कंधे की चोट के चलते टूर्नामेंट से हट गए हैं। उनकी सितंबर में सर्जरी होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »