29 Mar 2024, 13:11:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुई हीर का रिश्‍ता इस क्रिकेटर से भी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 2:40PM | Updated Date: Sep 1 2020 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंदू देवी देवता के बारे में अश्लील वीडियो बनाने वाली तथा देशद्रोह के मामले में  गिरफ्तार सना उर्फ हीर खान का सम्बन्ध पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहे इजमाम-उल-हक से सामने आया है।  खुल्दाबाद इलाके के नुरूल्ला रोड निवासी हीर खान की मां असमा हारून का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होने अपने परिवार के पाकिस्तान से सम्बधों की बात स्वीकार की और साथ ही यह सनसनीखेज खुलासा भी  किया कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक हीर के रिश्ते के मामा हैं। इंजमाम से कई बार फोन पर उनकी एवं बेटी हीर की बात भी हुई थी।
 
हालांकि असमा ने यह सफाई भी दी थी कि उनकी बेटी हीर ने जो गलतियां की हैं, वह  सिर्फ जज़्बाती होने की वजह से की हैं और विवादित वीडियो से इंजमाम समेत किसी भी पाकिस्तानी या अन्य किसी का कोई भूमिका नहीं है। पाकिस्तान से उसे किसी प्रकार की मदद पर उन्होने इंकार किया।
 
आसमा ने कहा - वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बहुत प्रभावित रही। वह चुनाव के दौरान उन्हें ही वोट करने की बात करती थी। बेटी की पैरवी पर ही हमने मोदी जी को वोट दिया था। गलत लोगों के चक्कर में पड़कर उसने घृणित कार्य किया है।  मुझे इसका पछतावा है और उसके इस कृत्य के लिए माफी मांगती हूं।
उसने जब अपने धर्म को लेकर गालियां सुनी तब से बदल गयी। सुरेश, अपासना और  आलिया गन्दी गन्दी गालियां देते थे। जब दो बच्चे आपस में लड़ रहे हें तो  दोनो को सजा मिलनी चाहिए, एक को अकेला क्यों। उन्होने कहा कि वह न्याय  चाहती हैं। असमा ने कहा कि हमारे बाप, दादा यहीं रहे। हमारी सात पुश्ते यहीं मर कर दफन हो गयी। यह हमारा हिन्दुस्तान है, मुल्क हमारा है। हम  अपने मुल्क के खिलाफ क्यों जाएंगे। उन्होंने कहा कि खुदा और भगवान एक है।  लोगों को उन्हें मामने का अपना अपना तरीका है।   
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। सोशल मीडिया के  ज़रिये ही उनका रिश्ता किसी प्रसिद्ध क्रिकेटर से बताया गया है उसकी भी जांच की जाएगी। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया के ज़रिये हीर खान की देश के कई राज्यों और पाकिस्तान समेत अन्य  देशों में भी बात होती थी। बात किन लोगों से होती थी और किस टॉपिक पर होती  थी और हीर का ब्रेनवाश करने में उन लोगों का कितना योगदान रहा है, आगे  इसकी भी पड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि हीर खान को  कहीं से फडिंग तो नहीं हो रही थी। अभी तक यह सामने आया कि तमाम लोग इसको  भडकाने का कार्य करते थे। उनका क्या उद्देश्य था। 
 
उन्‍होंने बताया कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हीर को  रिमांड पर लिया गया है ताकि पूछताछ में जो कुछ बचा गया हो  उसकी पूरी जानकारी मिले । अभी बता पाना मुश्किल है कि किसी संगठन से  उसका सीघा सम्बन्ध था। 
 
गौरतलब है कि यू ट्यूब पर भडकाऊ और हिंदू देवी देवता ,खासकर राम और सीता के बारे में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में सना उर्फ हीर को पिछले बुधवार 26 अगस्त की की शाम  गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे नैनी सेन्ट्रल जेल भेज दिया  गया था। पांच दिनों की कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पिछले शनिवार की शाम खुल्दाबाद  पुलिस ने नैनी सेन्ट्रल जेल पहुंचकर उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। हीर खान का लैपटॉप और मोबाइल खुल्दाबाद पुलिस ने जांच के लिए लखनऊ के फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »