28 Mar 2024, 22:59:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राहुल चाहर ने अपने भाई दीपक के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 12:04AM | Updated Date: Aug 31 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपने भाई और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के सदस्य दीपक चाहर के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है जो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। चेन्नई टीम के दो खिलाड़ी सहित 13 सदस्य कोरोना से संक्रमित हुआ हैं जिसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने की है। इन दो खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज दीपक चाहर शामिल हैं। राहुल ने ट्विटर पर दीपक को जल्द स्वस्थ होने और मैदान पर लौटने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। राहुल अपनी टीम के साथ अबु धाबी में हैं। राहुल ने कहा, ‘‘मजबूत रहो मेरे भाई...मेरी प्रार्थनाएं तुम्हारे साथ हैं।’’ 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »