20 Apr 2024, 04:38:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपने होटल के कमरों में फिटनेस अभ्यास कर रहे हैं रहाणे और अय्यर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2020 12:33AM | Updated Date: Aug 27 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच 19 सितबंर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों को सात दिन क्वारेंटीन में गुजारने हैं। टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए खिलाड़ी और अधिकारी धीरे-धीरे संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुके हैं लेकिन यहां कोरोना को लेकर  सख्त नियमों के मद्देनजर उन्हें कई पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। यूएई पहुंचने के बाद खिलाड़ी और अधिकारियों के होटल रूम से निकलने पर सख्त मनाही है। ऐसे में खिलाड़ी सात दिन के क्वारेंटीन के दौरान अपने होटल के कमरे से फिटनेस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने दोनों हाथों में डंबल उठाए कसरत करते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘‘यह उतना आसान नहीं है, इससे आप बेहतर बनते हैं।’’ अय्यर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ने भी अभ्यास का वीडियो शेयर किया है। उनका यह वीडियो दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस एक मिनट के वीडियो में रहाणे पुशअप करते हुए, डिप्स मारने के अलावा डंबल उठाए देखे जा सकते हैं। दिल्ली  कैपिटल्स  के ' स्ट्रेंथ  एंड कंडीशनिंग कोच रजनीकांत शिवागनम खिलाड़ियों के अभ्यास पर निगरानी रख रहे हैं। 

गौरतलब है कि एक हफ्ते के क्वारेंटीन के बाद खिलाड़यिों और अधिकारियों का कोविड-19 परीक्षण होगा। इसमें नेगेटिव आने के बाद ही उनको मैदान पर अभ्यास करने की अनुमति मिलेगी। खिलाड़ियों का परिवार भी इस बार उनके साथ नहीं है और ऐसे में आने वाले कुछ दिन उनके लिए चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रयान हैरिस को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था। टीम के मौजूदा गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स निजी कारणों से इस बार टीम से नहीं जुड़ सकेंगे जिसके कारण टीम ने हैरिस को यह जिम्मेदारी दी है। हैरिस दिल्ली टीम के कोचिंग स्टाफ में रिकी पोटिंग, मोहम्मद कैफ, सैमुअल बद्री, और विजय दाहिया के साथ काम करेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »