25 Apr 2024, 12:07:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली का इंस्टाग्राम पर जलवा - बने पहले एशियाई सेलिब्रिटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 2:14PM | Updated Date: Aug 26 2020 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली का क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जलवा दिखाई दे रहा है। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के फॉलोअर्स का आंकड़ा 75 मिलियन पार कर गया है। कोहली के इंस्टाग्राम पर फिलहाल फॉलोअर्स 75.6 मिलियन हैं। विराट कोहली के फेसबुक पर 36.9 और टि्वटर पर 37.3 फॉलोअर्स हैं।
 
इसका अर्थ यह हुआ कि विराट के सभी नेटवर्किंग साइट पर लगभग 150 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर 75.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ही विराट पहले ऐसे एशियाई सिलेब्रिटी बन गए हैं, जिनके 75 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। विराट इंस्‍टा पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 40 लोगों में से इकलौते एशियाई हैं। कोहली इस समय 29वें स्थान पर हैं। अगर ऐथलीट की बात करें तो कोहली दुनिया में चौथे नंबर पर हैं। वह रोनाल्डो, मेसी और नेमार जूनियर के बाद आते हैं। रोनाल्डो के 238 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »