29 Mar 2024, 07:06:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉकडाउन में मैंने अपने फॉर्महाउस पर अभ्यास का प्रबंध किया : मोहम्‍मद शमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 1:26PM | Updated Date: Aug 25 2020 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। टीम इंडिया और किग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि उन्होंने लॉकडाउन में अपने फॉर्म हाउस पर अभ्यास का प्रबंध किया था। कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार ने मार्च के अंत में लॉकडाउन की घोषणा की थी जिससे खेल गतिविधियां भी प्रभावित हुई थी। लॉकडाउन के बाद 29 मार्च से होने वाले आईपीएल के 13वें सत्र को स्थगित कर दिया गे था जिसे अब 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने का निर्णय लिया गया था। 
 
शमी ने कहा, 'मैंने लॉकडाउन में अभ्यास का प्रबंध किया और आखिर के कुछ महीने वहां अभ्यास किया। मैंने अभ्यास के लिए विकेट बनाए थे। पिछले कई महीने खिलाड़ियों सहित सभी के लिए कठिन रहे थे। आपने मेरे ट्रेनिग वीडियो देखे होंगे जहां मैं अच्छे से गेंदबाजी नहीं कर पा रहा था। इससे काफी दिक्कत हुई। उन्होंने कहा, 'एक चीज जो मैंने लॉकडाउन के दौरान की और किसी से यह बात साझा नहीं की वो यह कि मैंने इस दौरान जरुरतमंदों को मुफ्त में खाना खिलाया। मैंने राजमार्ग पर चल रहे लोगों के लिए मुफ्त खाना, पानी और फल दिए। वहां आसपास छोटे-छोटे गांव हैं जहां मैंने निवासियों के लिए अनाज, तेल और चाय के साथ-साथ खाने के पैकेट की व्यवस्था की।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »