28 Mar 2024, 19:27:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गांगुली ने की धोनी की तारीफ, कहा- धोनी में बड़े शॉट खेलने की....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:33AM | Updated Date: Aug 24 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाल ही में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। गांगुली ने अपनी कप्तानी में धोनी को 2005 में विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में नंबर-3 पर भेजा था। धोनी कप्तान के भरोसे पर खरा उतरे थे और 148 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी।

गांगुली ने स्पोटर्स तक से बात करते हुए कहा, धोनी को विशाखापट्टनम में नंबर-3 पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने शानदार शतक जमाया। उन्हें जब भी ज्यादा ओवर खेलने का मौका मिला है उन्होंने बड़ा स्कोर किया है। सचिन तेंदुलकर अगर नंबर-6 पर खेलते रहते तो वह आज सचिन तेंदुलकर नहीं बनते क्योंकि नीचे आपको कम गेंदें खेलने को मिलती हैं।

गांगुली ने कहा, चैलेंजर ट्रॉफी थी, उन्होंने मेरी टीम से सलामी बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया था। मुझे यह पता था। खिलाड़ी तब बनता है जब उसे ऊपर भेजा जाता है, आप निचले क्रम में रखकर किसी को खिलाड़ी नहीं बना सकते। मेरा हमेशा से मानना है कि ड्रेसिंग रूम में बैठ कर आप बड़ा खिलाड़ी नहीं बन सकते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »