16 Apr 2024, 16:41:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने विमान में किया ऐसा काम - हो रही जमकर तारीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 1:27PM | Updated Date: Aug 23 2020 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के लिए अपनी टीम चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के साथ यूएई रवाना हुए। धोनी ने एक बार फिर अपनी टीम के सपॉर्टिंग स्टाफ के एक सदस्य के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने धोनी के फैन्स का दिल जीत लिया। 
 
दरअसल कैप्टन कूल एमएस धोनी सुपरकिंग्स की टीम के साथ यूएई रवाना हुए थे। इस दौरान धोनी को टीम मैनेजमेंट ने बिजनस क्लास का टिकट दिया था। लेकिन अपनी यात्रा के दौरान जब माही ने देखा कि उनके स्पोर्टिंग स्टाफ का एक सदस्य जिसे इकॉनमी क्लास का टिकट मिला है, वह अपनी सीट पर तकलीफ में था तो धोनी ने तुरंत बिना किसी झिझक के अपनी सीट उनसे बदल ली।
 
धोनी ने उस यात्री से कहा, 'आपकी टांगें बहुंत लंबी हैं। मेरी सीट (बिजनस क्लास) पर बैठ जाइए, मैं इकॉनमी में बैठ जाऊंगा।  जॉर्ज जॉन नाम के एक इस शख्स ने अपनी इस फ्लाइट यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने इस वाकये को बयां भी किया है। जॉर्ज ने यह वीडियो शेयर करते हुए इस पोस्ट के कैप्शन में धोनी को टैग करते हुए लिखा, 'जब वह व्यक्ति जिसने क्रिकेट में सबकुछ देखा हो और सब कुछ हासिल किया हो आपसे कहे, 'आपकी टांगे ज्यादा ही लंबी हैं, मेरी सीट (बिजनस क्लास) पर बैठ जाइए, मैं इकॉनमी में बैठ जाऊंगा। यह कैप्टन मुझे हैरान करने में कभी फेल नहीं होते।
 
वीडियो के लेफ्ट हाफ में जॉर्ज की तस्वीर है, जिसमें वह सीएसके के ब्रैंड वाला मास्क पहनकर बिजनस क्लास सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह सीट धोनी को अलॉट हुई थी, जबकि दूसरे हाफ में एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया गया हैं, जिसमें कैप्टन कूल इकॉनमी क्लास सीट पर बैठे दिख रहे हैं। उनसे आगे की सीट पर सुरेश रैना सहारा लेकर खड़े हुए हैं और वह धोनी से बात कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »