29 Mar 2024, 04:21:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मौजूदा टीम और संन्यास लिए हुए खिलाडियों के बीच हो मैच: पठान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2020 12:26AM | Updated Date: Aug 23 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि मौजूदा टीम इंडिया और संन्यास लिए हुए खिलाड़यिों के बीच विदाई मैच का आयोजन होना चाहिए। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब संन्यास लिए हुए खिलाड़यिों का फेयरवेल मैच आयोजित कराने की मांग की गयी है। उल्लेखनीय है कि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें विदाई मैच का मौका नहीं मिला है। पठान ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कई लोग उन खिलाड़यिों के लिए विदाई मैच की मांग करते हैं जिन खिलाड़यिों को अच्छे तरीके से विदाई नहीं दी जाती है।
 
मेरे ख्याल से मौजूदा भारतीय टीम और संन्यास लिए हुए खिलाड़यिों के बीच विदाई मैच का आयोजन कराना चाहिए।’’ पठान ने इसके साथ ही संन्यास लिए हुए खिलाड़यिों की एकादश की सूची जारी। खिलाड़यिों की सूची इस प्रकार है: गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, इरफान पठान, अजीत आगरकर, जहीर खान और प्रज्ञान ओझा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »