20 Apr 2024, 15:04:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रैना को अपने संन्यास लेने पर दोबारा विचार करना चाहिए: चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:29AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर सुरैश रैना में अभी काफी क्रिकेट बाकी थी और उन्हें अपने संन्यास पर दोबारा विचार करना चाहिए। रैना ने गत 15 अगस्त को टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। चोपड़ा ने मजाकिया अंदाज में रैना से अपील करते हुए कहा कि उन्हें शाहिद आफरीदी बनना चाहिए।
 
गौरतलब है कि आफरीदी ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दोबारा मैदान पर वापसी की थी। चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘रैना अभी और खेल सकते थे, उन्हें अभी संन्यास लेने की जरुरत नहीं थी। वह अभी 33 वर्ष के हैं। हां, मैं मानता हूं कि चोट एक समस्या थी लेकिन किस खिलाड़ी को ऐसी समस्या नहीं होती। सर्जरी के बाद वह फिट और मजबूत थे। मेरे ख्याल से रैना मैदान पर वापसी के लिए उत्सुक थे।’’           
उन्होंने कहा, ‘‘धोनी का मामला समझा जा सकता है। अगर आईपीएल अप्रैल-मई में होता और टी-20 विश्वकप अक्टूबर-नवंबर में होता तो शायद धोनी टीम में शामिल होते। लेकिन टी-20 विश्वकप का स्थगित होना शायद धोनी के संन्यास लेने का अहम कारण हो सकता है।’’           
चोपड़ा ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो रैना की ऐसी कोई समस्या नहीं थी। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप आफरीदी बन जाएं और संन्यास से बाहर आएं। मुझे भरोसा है कि 2020 और 2021 के आईपीएल सत्र में बेहतर प्रदर्शन करके रैना टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम में शामिल हो सकते थे।’’ भारत ने अक्टूबर नवम्बर 2021 में टी-20 विश्व कप का आयोजन करना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »