20 Apr 2024, 14:39:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL के बाद हो सकता है धोनी के लिए फेयरवेल मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2020 12:57PM | Updated Date: Aug 20 2020 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस की शाम अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वे पिछले एक साल से टीम से बाहर थे। इस फैसले के बाद खेल जगत के कई दिग्गज और माही के प्रशंसक उनके लिए एक फेयरवेल मैच की मांग कर रहे हैं। 
 
इस पर बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि बोर्ड भी विदाई मैच के लिए धोनी से बात कर रहा है। यदि वे नहीं माने तो हमारे पास प्लान बी भी है यानि उनके लिए एक सम्मान समारोह जरूर रखा जाएगा। धोनी के साथ एक घंटे बाद ही उनके करीबी दोस्त सुरेश रैना ने भी रिटायरमेंट ले लिया था। धोनी ने पिछला मैच जुलाई 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था।
 
फेयरवेल मैच कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अचानक फैसला ले लिया
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, अभी भारतीय टीम की कोई इंटरनेशनल सीरीज नहीं है। आईपीएल के बाद हम कुछ कर सकते हैं, क्योंकि धोनी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। वे हर एक सम्मान के हकदार हैं। हम हमेशा से ही धोनी के लिए एक फेयरवेल मैच कराना चाहते थे, लेकिन धोनी एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। कोई भी यह नहीं सोच सकता था कि वे ऐसा फैसला इतनी जल्दी लेंगे।
 
सम्मान समारोह तो जरूर होगा
अभी तक धोनी ने किसी अधिकारी से कोई बात की है? इस सवाल पर अधिकारी ने कहा, नहीं, लेकिन यह पक्का है कि हम आईपीएल के दौरान उनसे बात जरूर करेंगे। उनकी सहमति के बाद सही जगह पर एक मैच या सीरीज जरूर कराएंगे। चाहे वे मानें या नहीं, हम उनके लिए एक सम्मान समारोह कराएंगे। उनका सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »