29 Mar 2024, 10:28:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिर्फ सन्यास ही नहीं, धोनी के ये हैं वो बड़े फैसले, जिन्‍हे जानकर आप...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:59AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जुलाई 2019 से क्रिकेट से दूर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। उनके इस फैसले से फैन्स हैरान रह गए हैं। धोनी के सन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स क्रिकेट देखना भी बंद करने की बात कर रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब धोनी ने अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया हो।

2007 टी-20 फाइनल का आखिरी ओवर : भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 फाइनल खेला जा रहा था। मैच आखिरी ओवर में था। बल्लेबाजी पर थे पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज मिस्बाह उल हक। जब अचानक धोनी ने गेंदबाजी जोगिंदर शर्मा को सौंप दी। यह देखकर दर्शकों की सांसें थम गईं। जोगिंदर इस मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। हालांकि, धोनी का यह फैसला सही साबित हुआ और भारत मैच जीत गया।

2011 विश्वकप फाइनल में युवराज से पहले उतरे धोनी : विश्वकप फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से हुआ था। इस मैच में भारत के दो विकेट जल्दी गिर गए थे। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। जल्द ही विराट आउट हुए तो युवराज सिंह की जगह धोनी ने खुद उतरने का फैसला किया। यह काफी अहम साबित हुआ। धोनी ने विजयी छक्का लगाया और भारत 28 साल बाद विश्व विजेता बना।

2015 : टेस्ट से सन्यास लेकर सबको चौंकाया : धोनी ने फैन्स को 2015 में बड़ा झटका तब दिया। जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया। धोनी ने पूरी सीरीज खत्म होने का भी इंतजार नहीं किया। उन्होंने तीसरा मैच खत्म होते ही सन्यास ले लिया।

अचानक छोड़ी वनडे और टी-20 की कप्तानी : धोनी ने 4 जनवरी 2017 को अचानक वनडे और टी 20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। यह फैसला उनके फैन्स के लिए झटका लगने की तरह ही था।

15 अगस्त को लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से झटका : महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान किया। धोनी ने लिखा, आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आज शाम 7.29 के बाद मुझे रिटायर समझा जाए। धोनी वर्ल्ड कप के बाद से मैदान पर नहीं उतरे। उनके सन्यास लेने के कयास लगाए जा रहे थे। उनके विशेषज्ञों का मानना था कि वे आईपीएल के बाद क्रिकेट में वापसी करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »