24 Apr 2024, 23:49:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वार्न ने धोनी को ‘द हंड्रेड’ में अपनी टीम से खेलने का प्रस्ताव दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:34AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न ने भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को इंग्लैंड की क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ में अपनी टीम ‘लंदन स्पिरिट’ की ओर से खेलने का प्रस्ताव दिया है। वार्न ने धोनी के संन्यास की खबर सामने आने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें इंग्लैंड की क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ में अपनी टीम ‘लंदन स्पिरिट’ की ओर से खेलने का प्रस्ताव दिया है। वॉर्न ने इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट की कमेंट्री के दौरान यह बातें कहीं। वॉर्न ने कहा, ‘‘मैं सोच रहा हूं कि उन्हें अगले साल अपनी टीम से खेलने के लिए तैयार कर लूं। मैं उन्हें फोन कर यह पता करूंगा कि क्या वह लॉर्ड्स में खेलना चाहेंगे। एमएस, मैं पैसों का इंतजाम कर लूंगा।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »