20 Apr 2024, 03:50:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को आईपीएल में जीतने से रोकने का तरीका ढूंढना होगा: पोंटिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:32AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने भी भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें अब भी धोनी को जीतने से रोकने का तरीका ढूंढना पड़ेगा जो आईपीएल में चेन्नई सुपरंिकग्स टीम के कप्तान हैं।
 
पोंटिंग ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एमएस धोनी के साथ खेले सभी मैचों का लुत्फ उठाया, लेकिन अब भी उनको जीतने से रोकने का तरीका ढूंढना पड़ेगा क्योंकि उनकी दिल्ली टीम और चेन्नई टीम के बीच आईपीएल में कुछ ही हŸफ्तों बाद मुकाबले होंगे।’’  वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर धोनी की शानदार पारियों का एक वीडियो साझा किया है। सीए ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘धोनी के शानदार करियर का जश्न मनाने के लिए हमने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय लीजेंड के बल्ले से निकली कुछ बेहतरीन पारियों को संकलित किया है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »