29 Mar 2024, 18:54:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धोनी को दी शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:17AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व विजेता बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि एमएस धोनी ने अपने शानदार खेल से भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया, उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट इस खेल के सभी प्रारुपों में शीर्ष पर रहा।
 
उन्होंने कहा कि उनके अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से रिक्त स्थान की पूर्ति शीघ्र सम्भव नहीं होगी। मिश्र ने उनकी नई पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। गहलोत ने कहा कि एमएस धोनी हमारे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा एवं उनकी अगली पारी के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने भी भारत को क्रिकेट का सरताज बनाने वाले देश के सबसे सफलतम कप्तान पद्मभूषण महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाए दी और उनकी पारियों के लिए धन्यवाद भी दिया।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि धोनी ने अद्वितीय जीत एवं भारतीय खेल कौशल में एक नई मिसाल कायम करते हुए शानदार यात्रा की है। उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संयास लेने पर उनकी अगली पारी के लिए मेरी शुभकामनाए।
 
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने धोनी को भारत के महानतम क्रिकेट खिलाड़यिों में से एक बताते हुए उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पर उनकी अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने शानदार पारी और देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने में योगदान देने के लिए धोनी को धन्यवाद भी दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी धोनी को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »