20 Apr 2024, 11:49:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रांची में धोनी के लिए विदाई मैच का आयोजन करे बीसीसीआई : सोरेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2020 4:16PM | Updated Date: Aug 16 2020 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से रांची में धोनी के लिए विदाई मैच आयोजित करने की अपील की है। झारखंड के रहने वाले धोनी ने शनिवार की शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उनके संन्यास लेने पर राज्य के मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
 
हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देख पाएंगे, पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं है। सोरेन ने ट्वीट कर कहा, मैं मानता हूं कि हमारे माही का एक विदाई मैच रांची में हो, जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। बीसीसीआई से अपील करना चाहूंगा कि धोनी का एक विदाई मैच कराया जाए, जिसकी मेजबानी झारखंड सरकार करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »