18 Apr 2024, 09:45:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एक मैदान पर इन 3 भारतीय बल्लेबाजों का है 100 से ज्यादा औसत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 12:53AM | Updated Date: Aug 12 2020 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का आगाज इस बार यूएई में होगा। कोरोना वायरस के चलते ये टूर्नामेंट देश के बाहर आयोजित किया जा रहा है। 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल 2020 का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे आंकड़े जो आप शायद ही जानते होंगे। जानिए उन तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जो एक मैदान पर 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं। 

एक मैदान, औसत 100 से ज्यादा : बल्लेबाजों का बल्ला हमेशा चलता है। उस मैदान की पिच पर जैसी ही वो बल्लेबाज उतरते हैं, उनके बल्ले से रन बरसने लगते हैं। विराट कोहली के साथ भी है, आईपीएल की अगर बात की जाए तो राजकोट का सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के लिए बेहद ही लकी है। विराट कोहली का इस मैदान पर 164 का औसत है। इस मैदान पर विराट कोहली ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ शानदार 109 रन भी बनाए थे।

गांगुली ने लहराया है राजीव गांधी स्टेडियम में परचमसौरव गांगुली ने आईपीएल में 59 मैचों में 25.45 की औसत से 1349 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 7 अर्धशतक भी निकले हैं। गांगुली का बल्ला आईपीएल में तो कुछ खास नहीं चला लेकिन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उन्होंने जमकर रन बनाए। इस स्टेडियम में गांगुली ने 123 के औसत से रन ठोके हैं।

हार्दिक पंड्या में बजता है चिन्नास्वामी में डंका : चिन्नास्वामी का मैदान विराट कोहली की बल्लेबाजी की वजह से जाना जाता है। लेकिन मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का बल्ला भी इस मैदान पर जमकर रन उगलता है। पंड्या ने चिन्नास्वामी के मैदान पर अबतक 107 की औसत से रन बनाए हैं। पंड्या के करियर की बात करें तो उन्होंने 61 आईपीएल मैचों में 28.86 के औसत से 1068 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 154 से ज्यादा का है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »