19 Mar 2024, 15:10:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईपीएल से बाहर होने के बाद प्रीति जिंटा ने खुलेआम दे दी थी महेंद्र सिंह धोनी को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2020 12:33AM | Updated Date: Jul 14 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईपीएल 2019 में प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब का सफर खत्म हो गया था जबकि महेंद्र सिंह धोनी  की चेन्नई सुपर किंग्स की फाइनल तक पहुंची थी जहाँ उन्हें मुंबई इंडियन्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। प्रीत जिंटा की टीम जब भी खेली तो वे अकसर मैदान में अपने खिलाड़ियों और फैन्स का हौसला बढ़ाती नजर आईं. लेकिन अपनी टीम का सफर आईपीएल में खत्म होने के बाद प्रीति जिंटा ने एक ट्वीट किया है और इसमें वे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रही हैं। दिलचस्प यह है कि प्रीति जिंटा ने महेंद्र सिंह धोनी को यह बहुत ही प्यारी-सी धमकी दे डाली है।

किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीति जिंटा ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए लिखाः ‘कैप्टन कूल के मेरे समेत कई फैन्स हैं, लेकिन अब मैं उनकी नन्ही बिटिया की फैन होती जा रही हूं। यहां मैं उन्हें बता रही हूं कि ध्यान से रहना, मैं उसे किडनैप भी कर सकती हूं.’ प्रीति जिंटा ने फैन्स से इस फोटो को कैप्शन देने के लिए भी कहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »