19 Mar 2024, 17:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी से हर कोई मिलना पसंद करेगा: स्मिथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 8:19PM | Updated Date: Jul 12 2020 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें एक शांत स्वभाव वाला ऐसा व्यक्ति बताया जिससे हर कोई मिलना पसंद करेगा। स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में स्मिथ ने कहा, ‘‘ विश्व क्रिकेट में शायद ही कोई खिलाड़ी हो जो धोनी के साथ मिलना नहीं चाहेगा। वह अपने काम पर ध्यान देना पसंद करते हैं। धोनी काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। हमारी टेलीफोन पर काफी बातचीत होती है। स्मिथ ने कहा, ‘‘वह हमेशा शांत, स्वीकार्य और बातचीत में रुचि दिखाने वाले इंसान हैं इसलिए उनके प्रति काफी सम्मान है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »