19 Mar 2024, 13:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेस्ट क्रिकेट में धोनी की सफलता के पीछे जहीर खान का बड़ा हाथ : गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2020 10:20PM | Updated Date: Jul 11 2020 10:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टेस्ट सफलता के पीछे पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का बहुत बड़ा हाथ है। गंभीर ने स्टॉर स्पोर्टस के एक कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘धोनी टेस्ट क्रिकेट में सफल कप्तान इसलिए बन सके क्योंकि उनके पास जहीर जैसा तेज गेंदबाज था। वह काफी खुशकिस्मत हैं कि उनके पास जहीर जैसा तेज गेंदबाज था। इसके लिये गांगुली को भी श्रेय जाता है।
 
मेरे हिसाब से जहीर भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘धोनी बहुत भाग्यशाली कप्तान रहे हैं क्योंकि उन्हें हर प्रारूप में एक अद्भुत टीम मिली। 2011 विश्वकप में टीम संयोजन बनाना धोनी के लिए बहुत आसान था क्योंकि उनके पास सचिन, सहवाग, गंभीर, युवराज, यूसुफ, विराट जैसे खिलाड़ी थे। उन्हें सर्वश्रेष्ठ टीमें मिली थी जबकि गांगुली को इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी और इस कारण धोनी ने कई ट्राफियां जीतीं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »