20 Apr 2024, 12:05:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली की फिटनेस उन्हें सबसे अलग करती है : वकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2020 7:17PM | Updated Date: Jul 6 2020 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वकार युनूस खान का मानना है कि मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली की जबरदस्त फिटनेस उन्हें दूसरे क्रिकेटरों से अलग करती है। पूर्व तेज गेंदबाज वकार ने ग्लोफैंस चैट शो ‘क्यू 20’ में कहा कि विराट कप्तान और खिलाड़ी दोनों रूप में शानदार काम कर रहे है और जब फिटनेस की बात आती है तो फिटनेस विराट की मुख्य विशेषताओं मे से एक है। 
वकार ने कहा - विराट ने अपने खेल को टी-20 सहित क्रिकेट के सभी प्रारूपों के हिसाब से विकसित किया है। वनडे उनको बहुत भाता है और वह टेस्ट मैचों में शानदार हैं। लेकिन सबसे बड़ा अंतर वह जो क्रिकेट में लाए हैं और उसका दुनिया भर में पालन किया जाता है, वह है उनकी फिटनेस।
 
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा - विराट ने दुनिया भर में खिलाड़यिों के लिए फिटनेस का आधार स्थापित किया है। मुझे लगता है कि इसे हराना मुश्किल है और इस कारण से भी आपको विराट के बारे में सब कुछ पसंद आता है। वह फिट है, वह सबसे अच्छे हैं,वह एक फाइटर हैं इसीलिए हम सभी उन्हें पसंद करते हैं।
 
विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खराब रिकॉर्ड के बारे में वकार ने कहा, ‘‘विश्व कपों में पाकिस्तान भारत के खिलाफ नहीं जीता है। हमने अन्य प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है, हमने टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जब विश्व कप की बात आती है, तो भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है और वे इसके हकदार हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला है। 
 
उन्होंने कहा - मुझे लगता है कि उस विशेष दिन वे सिर्फ एक सकारात्मक सोच के साथ सामने आए। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला और स्मार्ट तरीके से खेला। यह कहना मुश्किल है कि हम ऐसा क्यों करते हैं। हो सकता है यह सिर्फ विश्व कप का दबाव हो क्योंकि अब ऐसा कई बार हो गया है। यह सिर्फ हम पर मनोवैज्ञानिक दबाव है कि हम वास्तव में उनके खिलाफ नहीं जीत सकते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »