19 Apr 2024, 23:02:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संगकारा मामला: श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने फिक्सिंग आरोपों की जांच की शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 6:36PM | Updated Date: Jun 20 2020 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलम्बो। श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने पूर्व खेल मंत्री महेंद्रानंदअलुथगमागे के भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2011 का फाइनल फिक्स होने के आरोपों की पूरी जांच का आदेश दे दिया है। खेल मंत्री दुलास अल्हापपेरूमा ने जांच का आदेश दिया है और जांचकर्ताओं को कहा है कि वे हर दो सप्ताह में एक बार जांच में प्रगति की रिपोर्ट पेश करें। विश्व कप 2011 के समय श्रीलंका के खेल मंत्री रहे अलुथगमागे ने यह आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपने बयान की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं लेकिन इसमें वह क्रिकेटर को शामिल नहीं करेंगे।
 
उन्होंने कहा था, ‘‘मैं अपने बयान की जिम्मेदारी लेता हूं और मैं बहस के लिए आगे आ सकता हूं। जनता इसको लेकर चिंतित है। मैं इसमें क्रिकेटरों को शामिल नहीं करूंगा। हालांकि, कुछ ग्रुप  निश्चित रूप से फिक्सिंग में शामिल थे।’’ श्रीलंका के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों माहेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने अलुथगमागे के आरोपों पर सवाल उठाये थे। जयवर्धने ने अलुथगमागे के आरोपों का ट्विटर पर जवाब देते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा था कि चुनाव का समय नजदीक आ गया है क्या ? जयवर्धने ने ट्विटर पर लिखा था, ‘‘क्या चुनाव नजदीक आ गया है? ऐसा लग रहा कि सर्कस शुरू हो गया है और जोकर सामने आ रहे हैं।’’         
 
विश्व कप में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कुमार संगकारा ने कहा था कि आरोप बहुत गंभीर हैं और पूर्व मंत्री को आईसीसी के समक्ष साक्ष्यों के साथ अपना दावा साबित करना चाहिए। संगकारा ने ट्वीट किया था, ‘‘उन्हें आईसीसी और भ्रष्टाचार रोधी सुरक्षा इकाई के समक्ष अपने ‘सबूत’ रखने होंगे ताकि उनके दावों की जांच पड़ताल की जा सके।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »