29 Mar 2024, 12:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर नफीस इकबाल को हुआ कोरोना वायरस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 5:19PM | Updated Date: Jun 20 2020 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल के बड़े भाई नफीस इकबाल कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है। नफीस से पहले, बांग्लादेश के पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी आशिकुर रहमान भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 34 वर्षीय नफीस ने 2003 में बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया था। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 11 टेस्ट और 16 वनडे मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने क्रमश: 518 और 309 रन बनाए थे।
 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को भी पिछले महीने कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। उनके अलावा पाकिस्तान के ही तौफीक उमर और जफर सरफराज इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोनावायरस के चलते बांग्लादेश में एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, इस महामारी के चलते वहां 1,300 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »