24 Apr 2024, 20:31:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गंभीर ने भारत के इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:42AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आलराउंडर रवींद्र जडेजा को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक बताया है। स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में गंभीर ने कहा, ‘‘जडेजा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक हैं। मेरे हिसाब से इस समय क्रिकेट में उनसे बेहतरीन क्षेत्ररक्षक कोई नहीं है। भले वह स्लिप या गली में फील्डिंग  नहीं करते लेकिन गेंद को थ्रो करने में इस वक्त उनका कोई सानी नहीं है। ’’ गंभीर ने कहा, ‘‘उनके जैसा आउटफील्ड कोई कवर नहीं करता। उन्हें आप प्वाइंट या या कवर कहीं भी फील्डिंग  करा सकते हैं। गेंद को कैच करने में उनका जवाब नहीं। जडेजा निस्संदेह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक हैं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »